आज रविवार, 13 जुलाई को चंद्रमा मकर राशि में स्थित है। साथ ही सूर्य और बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर होने से गुरु-आदित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। यह योग विशेष रूप से वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संकेत लेकर आया है।
मेष (Aries)
आज संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सावधानी से निवेश करें। परिवार में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों में संयम से काम लें।
वृषभ (Taurus)
आज नए संपर्क और रिश्तों से लाभ मिल सकता है। संतान से जुड़ी किसी चिंता का हल निकलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और मेहनत की आवश्यकता है। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यदि किसी बात से मानसिक तनाव है, तो पिताजी की सलाह उपयोगी रहेगी। यात्रा पर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें।
कर्क (Cancer)
आज जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधित कोई रुकावट दूर हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपके किसी निर्णय से पिताजी असंतुष्ट हो सकते हैं।
सिंह (Leo)
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। दिनचर्या में सुधार की आवश्यकता है। काम को लेकर लापरवाही से बचें। माता-पिता के सहयोग से कोई रुकी हुई योजना पूरी हो सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाई-बहनों से अनावश्यक बहस से बचें।
कन्या (Virgo)
बिजनेस में लाभ के योग हैं। किसी कारणवश यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन नई योजनाएं सफल होंगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लें। परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
तुला (Libra)
आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नए उपकरणों से काम की गति बढ़ेगी। वाहन खरीदने का योग बन सकता है। मनोकामना पूरी होने से पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभकारी होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप पूरे उत्साह में रहेंगे। करियर में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऋण चुकाने में सफलता मिल सकती है। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।
धनु (Sagittarius)
सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। शिक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। घर में शुभ कार्य की तैयारी संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जरूरी कामों को न टालें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा।
मकर (Capricorn)
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। जरूरतमंदों की सहायता करने का मन बनेगा। पारिवारिक मामले घर पर ही सुलझाना बेहतर होगा। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। घर में बदलाव की योजना बनेगी।
कुंभ (Aquarius)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम लें। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज़ मिल सकता है। संतान से गर्व की अनुभूति होगी। दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की जरूरत है। मेहनत से पीछे न हटें।
मीन (Pisces)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मधुर व्यवहार से लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों में पिताजी से सलाह लें। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।