आज 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है और साथ ही श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा आज पूरे दिन शनि की राशि कुंभ में रहेगा, जिससे चंद्राधियोग का निर्माण हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए यह दिन मेष, वृषभ, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष (Aries):
आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपकी सोच का लाभ मिलेगा। अचानक वाहन संबंधित खर्च सामने आ सकता है। पारिवारिक माहौल विवाह संबंधित चर्चा से उत्साहित रहेगा। यदि कार्यस्थल पर किसी विवाद की स्थिति बने, तो सूझ-बूझ से उसे संभालें। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

वृषभ (Taurus):
आज धन की स्थिति मजबूत होगी। किसी मनचाही इच्छा के पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। दूसरों की मदद करते समय सावधानी बरतें, कोई इसे गलत समझ सकता है। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

मिथुन (Gemini):
निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। मन में नकारात्मकता न पालें। किसी की सलाह पर सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं, संवाद बनाकर रखें। भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।

कर्क (Cancer):
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने का दिन है। खानपान में विशेष ध्यान दें। यात्रा करते समय ऊंचे स्थानों से बचें। पारिवारिक निर्णय से कोई सदस्य नाराज हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। धन संचय के लिए भी अच्छे अवसर हैं।

सिंह (Leo):
आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। छात्र वर्ग को परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं। पुराने अनुभवों को परिवार के साथ साझा करने का मौका मिलेगा।

कन्या (Virgo):
व्यापारिक दृष्टि से अच्छा दिन है। विदेश से लाभ या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कुछ शौक पूरे करने पर खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलती पर माफी मांगनी पड़ सकती है। उधारी चुकाने की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra):
आज संयम और सतर्कता की जरूरत है। कई काम एकसाथ हाथ में आ सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से तकरार की स्थिति बन सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर बड़ा निवेश हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):
आय बढ़ेगी लेकिन विवाद से दूर रहना जरूरी है। साझेदारी में कोई कार्य न करें। संतान के करियर को लेकर गंभीर रहें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

धनु (Sagittarius):
जिम्मेदारी से कार्य करें। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। अजनबी पर भरोसा न करें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें।

मकर (Capricorn):
आज आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। सिंगल लोगों की नए साथी से मुलाकात संभव है। मौज-मस्ती का मूड बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए।

कुंभ (Aquarius):
अटके कार्यों के पूरे होने का दिन है। कला व कौशल में निखार आएगा। अटका धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक गलतफहमियां दूर होंगी। किसी पुराने फैसले के परिणाम आज सामने आ सकते हैं।

मीन (Pisces):
शेयर मार्केट और निवेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। संपत्ति से संबंधित किसी कार्य में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंधों में प्राथमिकता देना लाभकारी रहेगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें।