चंद्रमा आज मीन राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखा जाएगा। ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि कुछ लोगों के लिए यह दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल और ग्रहों की चाल का आपके दिन पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

मेष:
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। माता से सहयोग या लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ:
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। मित्रों और परिवार के साथ मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। कोई छोटी यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग भी अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे।

मिथुन:
आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी संतुलन रहेगा। प्रेम जीवन में कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। किस्मत का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विदेश से जुड़ा कोई सौदा लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह:
सेहत को लेकर सतर्क रहें। खानपान में लापरवाही न करें। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन बात संभल जाएगी।

कन्या:
आज जीवनसाथी या प्रियजन के साथ समय बिताना सुकून देगा। साझेदारी में कोई नई योजना बन सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुंदर वस्त्र या गहनों की खरीदारी का योग है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला:
घूमने-फिरने में समय बीत सकता है, लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापारिक साझेदारी में मतभेद की आशंका है। सामाजिक जीवन में भागीदारी कम रहेगी।

वृश्चिक:
आज यात्रा टालना बेहतर होगा। संतान से संबंधित चिंता बढ़ सकती है। शेयर बाजार या निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी में सहकर्मियों से मधुरता रखें। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

धनु:
मन में बेचैनी रह सकती है। घर के किसी सदस्य से अनबन की आशंका है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संपत्ति संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। आज का दिन आराम करने और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए उपयुक्त है।

मकर:
आज के दिन साहस और रणनीति से विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत सफल रहेगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सेहत भी साथ देगी।

कुंभ:
आज कोई बड़ा निर्णय न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर में विवाद हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। दिन संयमित रहे तो बेहतर रहेगा।

मीन:
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए उपयुक्त समय है। आय के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।