आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। इसका असर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा तो किसी को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। वहीं, कुछ राशि वालों को आज मान-सम्मान और परिवार से जुड़ी खुशियां प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं, आपके दिन का कैसा रहेगा हाल-
मेष – आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। बातचीत में संयम रखें, वरना पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दिन मध्यम रहेगा।
वृषभ – चंद्रमा आज आपकी राशि में है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धन खर्च होगा लेकिन प्रसन्नता भी मिलेगी। जिम्मेदारियों को पूरे साहस से निभा सकेंगे। दिन शुभ है।
मिथुन – चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव में है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव रह सकता है। आंखों या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है। खर्च अधिक होगा। परिजनों का ध्यान रखें। आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी।
कर्क – चंद्रमा आज ग्यारहवें भाव में है। दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं। दोस्तों और प्रियजनों का साथ मिलेगा। नए रिश्ते बनने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह – चंद्रमा आज आपके दशम भाव में है। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी, परंतु सफलता देर से मिलेगी। पिता से मतभेद संभव हैं। नए काम या रिश्तों की शुरुआत न करें। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या – चंद्रमा आज नवें भाव में है। दिन आनंददायक रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा पर खर्च हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर बन सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
तुला – चंद्रमा आज आपके आठवें भाव में है। नए काम की शुरुआत से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। भाषा और व्यवहार में संयम लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
वृश्चिक – चंद्रमा आज सातवें भाव में है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।
धनु – चंद्रमा आज छठे भाव में है। काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता अपेक्षित नहीं होगी। यात्रा से बचें। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। सेहत पर ध्यान दें।
मकर – चंद्रमा आज पांचवें भाव में है। आलस्य और थकान रह सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई होगी।
कुंभ – चंद्रमा आज चौथे भाव में है। मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता महसूस हो सकती है। संपत्ति और वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। घर-परिवार पर खर्च बढ़ सकता है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी, प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
मीन – चंद्रमा आज तीसरे भाव में है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय पाएंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। दिन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए शुभ है।