सोमवार, 18 अगस्त को भाद्रपद मास की दशमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर आज वृषभ से मिथुन राशि में होगा। चंद्रमा-शुक्र की युति से कला योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही गजकेसरी और त्रिग्रह योग भी बनेंगे। हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग से यह दिन कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।
राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्र और पंचांग के आधार पर की जाती है। इसमें नौकरी, कारोबार, परिवार, स्वास्थ्य और दिनभर की घटनाओं से जुड़ा मार्गदर्शन मिलता है। दैनिक राशिफल यह संकेत देता है कि आज आपके सितारे कितने अनुकूल हैं और आपको किन अवसरों व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष
स्वभाव: उत्साही
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। परिवार का साथ मिलेगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किसी पुराने लेनदेन का निपटारा हो सकता है। संतान की उलझनें सुलझाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ
स्वभाव: धैर्यवान
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
आय में बढ़ोतरी के योग हैं। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। बोलचाल में सावधानी रखें, वरना किसी को बुरा लग सकता है। पुराने रिश्ते फिर से सक्रिय हो सकते हैं।
मिथुन
स्वभाव: जिज्ञासु
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ रंग: नीला
आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। चोट-चपेट का खतरा है, सतर्क रहें। विवाह संबंधी चर्चा संभव है।
कर्क
स्वभाव: भावुक
स्वामी ग्रह: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में भावनाओं पर काबू रखें। व्यक्तित्व निखारने पर ध्यान देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूर्ण होगा। निवेश सोच-समझकर करें।
सिंह
स्वभाव: आत्मविश्वासी
स्वामी ग्रह: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज इनकम बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। संतान को नौकरी मिलने की संभावना है। परिवार संग कहीं घूमने जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या
स्वभाव: मेहनती
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में अतिथि आगमन संभव है। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। बॉस आपके सुझावों से खुश रहेंगे।
तुला
स्वभाव: संतुलित
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ रंग: लाल
भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे। कोर्ट-कचहरी के काम में समय लग सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक
स्वभाव: रहस्यमय
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ रंग: सफेद
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी से अनबन न करें। मां से मनमुटाव हो सकता है, उन्हें मनाने की कोशिश करें। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
धनु
स्वभाव: दयालु
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
नौकरीपेशा लोगों को पद व सम्मान मिल सकता है। विवाह की बात पक्की हो सकती है। धार्मिक आयोजन की संभावना है। व्यापार में रुकी योजनाएं लाभ देंगी।
मकर
स्वभाव: अनुशासित
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग: सुनहरा
प्रतिद्वंद्वियों पर विजय पाएंगे। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। राजनीति में नया पद मिल सकता है। कार्यों को टालने से बचें।
कुंभ
स्वभाव: मानवतावादी
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग: नीला
विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी संग घूमने जा सकते हैं। नौकरी की चिंता दूर होगी। बड़ों की सलाह का पालन करें।
मीन
स्वभाव: संवेदनशील
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
नए मकान या दुकान की खरीदारी के योग हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।