20/07/2025: आज का राशिफल

आज रविवार, 20 जुलाई को कृत्तिका नक्षत्र और गण्ड योग का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की चाल के आधार पर बने इस दिन के राशिफल में तीन राशियों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। आइए जानते हैं आज के ग्रह-नक्षत्र किन-किन राशियों पर कैसा असर डाल रहे हैं।

राशिफल की गणना पंचांग, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के संयोग पर आधारित होती है। इसमें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाती है। इससे पाठक अपने दिन को बेहतर ढंग से योजना बनाकर सफल बना सकते हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आपको धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहेगा। किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी खत्म हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे बीच विचार करने आ सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: शांत
शुभ रंग: गुलाबी
आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घरेलू आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देना होगा। संतान से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें, पिता से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: चंचल
शुभ रंग: हरा
आज मानसिक तनाव बना रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। हालांकि परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और किसी धार्मिक गतिविधि में मन लगेगा, जिससे राहत महसूस होगी।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
शुभ रंग: सफेद
रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप दूसरों के हित में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे गलत समझ सकते हैं। आत्मनिर्भर बने रहें। परिवार में एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। छोटे बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
शुभ रंग: नीला
कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। संतान की संगति पर नजर रखना जरूरी है। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार हो सकता है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात संभव है।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
शुभ रंग: हरा
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं, जहां से लाभदायक जानकारी मिल सकती है। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। किसी काम में संशय हो तो निर्णय न लें।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
शुभ रंग: गुलाबी
आपका दिन अनुकूल रहेगा। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
शुभ रंग: लाल
कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक विवादों में चुप रहना ही बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के संकेत हैं। परिवार में विवाह संबंधित अड़चन दूर हो सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: उदार
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, पुरानी बीमारी उभर सकती है। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। कार्यस्थल पर बॉस का रवैया कठोर हो सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
शुभ रंग: नीला
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। विदेश में पढ़ाई का अवसर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा में समय दें। वाणी में मधुरता आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: कल्पनाशील
शुभ रंग: लाल
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घर, भूमि या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी समस्याएं हल होंगी। किसी नए कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी कामों में सफलता के संकेत हैं।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
शुभ रंग: हरा
आपका दिन मेहनत और धैर्य से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पर जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। आर्थिक निर्णयों में सावधानी बरतें। व्यापार में साझेदारी से परहेज करें। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here