24/07/2025: आज का राशिफल

आज गुरुवार, 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या है और इस दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। विशेष बात यह है कि आज के दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। शुभ कार्यों के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:15 से 4:57 तक रहेगा। ऐसे योग कई राशियों के लिए दिन को बेहद शुभ बना सकते हैं। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष (Aries):
आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। कोई पुराना विवाद या लेन-देन का मामला फिर सिर उठा सकता है। संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऑनलाइन कार्यरत लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय भाई-बहनों की मदद से सुलझ सकता है।

वृषभ (Taurus):
आपकी सहभागिता किसी महत्वपूर्ण चर्चा में हो सकती है। सलाह देने से पहले सोच-विचार करें। कार्यों की अधिकता आपको व्यस्त रखेगी। घर में किसी अतिथि का आगमन संभव है। अटके कार्यों की पूर्णता के संकेत हैं। मेहनत का उचित फल मिलेगा और पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

मिथुन (Gemini):
दिन अच्छा रहेगा लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। समय का सदुपयोग करें और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। दूसरों के लिए की गई भलाई को लोग स्वार्थ समझ सकते हैं, सतर्क रहें।

कर्क (Cancer):
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्मरण शक्ति तेज़ रहेगी, संतान को अच्छे संस्कार देने पर ध्यान देंगे। जीवन स्तर सुधारने की कोशिशें रंग ला सकती हैं। घूमने के दौरान कोई अहम जानकारी हाथ लग सकती है।

सिंह (Leo):
कामकाज में प्रगति के योग हैं। विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाकर रखें। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन वाहन से जुड़ा खर्चा हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कन्या (Virgo):
कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। संतान से किया गया वादा निभाने का प्रयास करेंगे। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। सामाजिक स्तर पर पहचान बढ़ेगी।

तुला (Libra):
कार्ययोजना बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। पैतृक मामलों में सतर्कता रखें। वरिष्ठों का साथ मिलेगा। बहस और विवाद से बचें। बाहर पढ़ाई की सोच रहे छात्रों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):
भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। व्यापार में सोच-समझकर साझेदारी करें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु (Sagittarius):
व्यवसायिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, उसे सुलझाने की कोशिश करें। विरोधियों की बातों में आने से बचें। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है।

मकर (Capricorn):
परिवार और व्यापार दोनों में संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। कुछ नया करने की कोशिश सफल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius):
दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। समय प्रबंधन जरूरी है। जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता है।

मीन (Pisces):
विवादों से दूरी बनाए रखें। सामूहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। मित्रों के बहकावे में आकर कोई जोखिम न लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here