आज सोमवार, 28 जुलाई 2025 को श्रावण मास की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा दिन में सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही गजलक्ष्मी नामक शुभ योग और धन योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशियों को आज विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल, जिसमें आपकी नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी संभावनाओं का विश्लेषण किया गया है।
मेष (Aries)
आज कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना कम है, जिससे वित्तीय दबाव बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। कोई मेडिकल टेस्ट भी करवाना पड़ सकता है।
वृषभ (Taurus)
आज नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। व्यवसाय में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उनका सामना करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की संगति पर ध्यान देना होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है।
मिथुन (Gemini)
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कोई रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से धन-संबंधी मामला टालें। शौक पर खर्च अधिक हो सकता है।
कर्क (Cancer)
आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कानूनी मसलों में अधिकारियों की मदद मिल सकती है। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
सिंह (Leo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर कोई चुगली कर सकता है। माता-पिता के साथ यात्रा संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। संतान की संगति पर नजर रखें।
कन्या (Virgo)
आज दिन आनंददायक रहेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें।
तुला (Libra)
खर्चे बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में जनसमर्थन मिलेगा। फिजूलखर्ची आपकी सेविंग्स पर असर डालेगी। पिता से डांट मिल सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ संयम बनाकर चलें।
वृश्चिक (Scorpio)
दिन सुखद समाचार लेकर आ सकता है। भक्ति में मन लगेगा, लेकिन लोग आपके इरादों को गलत समझ सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मांगा जा सकता है। घर में आपसी मेल-मिलाप करवाने का अवसर मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
प्रेम जीवन में आज अच्छा समय बीतेगा। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय में नई योजना बना सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल न दें। घरेलू कामकाज में बदलाव की योजना बन सकती है।
मकर (Capricorn)
जोखिम भरे फैसलों से बचें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुकें। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। नया वाहन खरीद सकते हैं। माता की सलाह पर ध्यान दें।
कुंभ (Aquarius)
सेहत का विशेष ध्यान रखें। तला-भुना भोजन न करें। कोई पारिवारिक सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। साझेदारी से बचें।
मीन (Pisces)
आज कुछ कठिनाइयाँ सामने आ सकती हैं। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लोन स्वीकृत हो सकता है। पारिवारिक तनाव रह सकता है। संतान के किसी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।