भोपाल: बच्चों के विवाद में फायरिंग,8 घायल

ऐशबाग के खटीक मोहल्ले गली नंबर दो में रविवार शाम दो दिन पहले हुए बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ने लिया है। एक पक्ष ने अपने घर से दनादन फायरिंग कर गली में दूसरे पक्ष पर दनादन गोली चला दी। इस गोलीबारी में गली में भगदड़ मच गई, इसमें आठ लोगोें को गोली लगी है। इनमें चार साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

घटना के बाद घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है। जहां एक की हालत नाजुक है। घटना के बाद से सभी आरोपित मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक खटीक मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुनीता पति अजय खटीक गृहणी हैं। उनके पति अजय हमीदिया अस्पताल में नौकरी करते हैं। सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले उनका चार साल के बेटे किट्टू घर के बाहर खेल रहा था। उसने आकर बताया कि पवन अंकल के बेटों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब वह पवन खटीक के घर वह पहुंची, जहां उसकी मां ने उनके गाली गलौच करना शुरू कर दिया।

बाद में उनके घर से वापस आ रही थी, तभी रास्ते में पवन मिला तो उसके घर के लोगों ने उससे कहा कि सुनीता मां से बुरा भला कहकर गई है। उसके बाद रास्ते में सुनीता के सिर पर पानी की स्टील की बोतल दे मारी। बोतल लगते ही सुनीता का सिर फूट गया था। बाद में परिजनों के साथ उसने थाने में एफआइआर दर्ज करा दी थी,लेकिन पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी नहीं की ग्ई थी। पुलिस का कहना है कि उनका समझौता हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here