बिहार: भाजपा कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

बिहार के आरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नवादा थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड कॉलोनी में शुक्रवार सुबह-सुबह कुछ बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। बताया जा रहा है कई राउंड फायरिंग की गई है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

मामला सामने आते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। उधर, खबर है कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान का बेटा है।

उनकी पहचान  भाजपा नेता व ठेकेदार बबलू सिंह के रूप में हुई है। एसपी हिमांशु ने बताया कि बबलू मॉर्निंग वॉक पर थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी गई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर है। पुलिस जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here