बिहार: लगातार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह, नीतीश ने दी बधाई

बिहार में नीतीश कुमार के पार्टी जदयू ने बड़ा निर्णय लिया है। आज जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार खुद शामिल हुए थे। इसमें दोबारा ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। जदयू की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया के दौरान नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। खुद नीतीश कुमार ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। नीतीश कुमार ने ललन सिंह को सर्टिफिकेट भी सौंपा। इस दौरान पार्टी के कई और नेता भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि 5 दिसंबर को मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने ललन सिंह के नाम की घोषणा जदयू अध्यक्ष पद के लिए की थी। 

दरअसल, ललन सिंह के अलावा किसी और ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। ललन सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि ललन सिंह आज फिर से औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। आज इसकी घोषणा हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की है। कल एक खुली बैठक होगी। आपको बता दें कि ललन सिंह को पहली बार उस वक्त जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था, जब आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बन गए थे। ललन सिंह से पहले आरसीपी सिंह जदयू के अध्यक्ष थे। हालांकि, अब वह जदयू से बाहर हैं। ललन सिंह नीतीश कुमार के काफी विश्वासपात्र माने जाते हैं। ललन सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से जीत हासिल की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here