भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वाली पार्टी: स्वामी प्रसाद

मैनपुरी के औंछा में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में बुधवार को जनसंपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा भाजपा जाति और धर्म के नाम पर जनता को लड़ाने वाली पार्टी बन गई है, जिससे प्रदेश और देश का विकास रुक गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से जिताएं। उन्होंने कस्बा औंछा के साथ ही चीतई और नगला कंचन में भी लोगों को संबंधित किया। 

उन्होंने कहा कि जनपद मैनपुरी से उनका पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य में गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर यह पार्टी अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण खा रही है जिससे हमारे समाज के बच्चे नौकरी से वंचित हैं और बेरोजगार सड़को पर नौकरी की तलाश में घूम रहे है।  मुलायम सिंह यादव पिछड़े के लिए मसीहा थे उन्होंने नौजवान,किसान,व्यपारी, सेना व मैनपुरी के लिए जो काम किया व कोई नहीं कर सकता इस लिये हम लोगों को नेताजी को श्रदांजली के रूप में समाजवादी प्रत्यशी डिंम्पल यादव को वोट देकर विजयी बनाना चाहिए।इस मौके पर बृजवीर शाक्य, प्रमोद शाक्य, रामसनेही शाक्य, उदय शाक्य, कन्हैया शाक्य, विद्याराम, राजेंद्र, शांतिस्वरूप शाक्य, ब्रह्मानंद शाक्य आदि मौजूद रहे।

अनावश्यक रूप से कार्यकर्ताओं को न सताए पुलिस 

थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन में स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा के लिए शाक्य समाज के लोगों ने मंच तैयार किया था। आरोप है कि बुधवार की सुबह यहां पहुंची पुलिस ने मंच को उखड़वा दिया। यह जानकारी जब स्वामी प्रसाद मौर्य को लगी तो उन्होंने कहा कि किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। वे आएंगे और सभा भी होगी। बाद में सपा नेता एकत्रित हुए और पुन: मंच सजाया गया। स्वामी प्रसाद ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन अनावश्यकरूप से सपा कार्यकर्ताओं को परेशान न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। 

डिंपल को जिता नेताजी को दें श्रद्धांजलि: अरविंद गोप 

बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगे। गांव हनुमान नगला, नगला बाछल, बाराहाट, गणेशपुरा, रौरा, जखा, खिरिया, नागौर, तार स्वरामई नगला रामसुंदर नगला, सालेदी, बलराई सिरहौल में उन्होंने जनता से संपर्क किया। उन्होने कहा कि मैनपुरी नेताजी की कर्मभूमि रही है, आज जब नेताजी हमारे बीच नहीं हैं तो आपका प्रतिनिधित्व करने आई डिंपल यादव को अपना अमूल्य मत देकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस अवसर पर विधायक गोसाईं गंज अभय सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश सिंह, सपा नेता धर्मेन्द्र सिंह बब्लू, जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह आदि मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here