मुज़फ्फरनगर में भाजपा ने किये जिला पंचायत के प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से शुरू हो रही चुनावी जंग के लिए लम्बे इंतजार के बाद आखिरकारी भाजपा की जिला पंचायत सदस्य पद पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जारी कर दिया गया। इसमें वार्ड 10 से प्रधान पति श्रीभगवान शर्मा पार्टी का समर्थन प्राप्त करने में सफल रहे। यहां पर उनके टिकट को लेकर कई बड़ी चुनौतियां मिली थी।

इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर वार्ड 41 और भाजपा नेता तथा नमामि गंगे अभियान के प्रमुख चेहरे बन चुके डा. वीरपाल निर्वाल को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जिले में जिला पंचायत सदस्यों के 43 पदों में से 42 पर ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वार्ड संख्या 25 पर कोई भी समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here