भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी

दिल्ली। इस साल के अंत में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने शनिवार को कर्नाटक में चुनाव प्रभारी के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त कर दिया। उनके साथ तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई को राज्य में सह-प्रभारी बनाया गया है। 

इसके अलावा भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया है। विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here