आज से जयपुर में शुरू होगी बीजेपी की बैठक, वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 19 से 21 मई तक जयपुर में होने जा रही है। इस बैठक में राजनीतिक मुद्दों के साथ राजस्थान सें संबंधित विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। मुख्य बैठक 20 मई को होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चूअली संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि तीनों दिन जहां बैठक होगी, उसे सुंदर सिंह भंडारी नाम दिया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सभी प्रदेशाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुल 136 राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें कई पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 को शाम 4:00 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने 75 द्वार बनाए हैं, जिन पर मोदी की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही जवाहर सर्किल पर राजस्थानी संस्कृति साकार होगी। 30 किमी लंबे इस रूट पर नड्डा का आधा दर्जन जगहों पर रुकने का कार्यक्रम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here