गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही है। देश पूंजिपतियों के हाथों में सौंप दिया है। किसानों की जमीनें व्यापारी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से ना डर करके जनता के हितों की आवाज मजबूती से उठाएं।

राकेश टिकैत शनिवार को सहारनपुर के नागल के गांव मुस्तापुर में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर टिकैत में शामिल हुए नरेश स्वामी के संयोजन में आयोजित घर वापसी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यवस्थापक की भूमिका में रहने की नसीहत दी। खर्च पर नियंत्रण और पुश्तैनी जमीनों को बेचने से किसान परहेज करें। टिकैत का घर वापसी करने वाले नरेश स्वामी, नीरज पहलवान और वीरेंद्र चौधरी ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने पुनीत चौधरी को युवा मंडल महासचिव और वीरेंद्र चौधरी को मंडलीय मंत्री बनाने की घोषणा की।

ये रहे मौजूद
पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, मंडल महासचिव डॉ. राजबीर कांबोज, जिला महासचिव अजय कांबोज, चौधरी पदम सिंह आदि रहे। इससे पहले नागल और छुटमलपुर में चौधरी राकेश टिकैत को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान, कादिर, अमित मुखिया, हसीब मलिक आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here