रेवाड़ी में स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में फटा बॉयलर, 40 से ज्यादा लोग झुलसे

हरियाणा बोर्ड इंडस्ट्रियल एरिया में लाइफ लॉन्ग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को देर शाम बड़ा हादसा हुआ। बॉयलर फटने से 40 से ज्यादा श्रमिक झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कंपनी में करीब 150 श्रमिक काम कर रहे थे। हालांकि आग से झुलसे लोगों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन ने 40 लोगों के झुलसे जाने की पुष्टि की है।

बता दें कि लाइफ लॉन्ग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम किया जा रहा था। शाम की दूसरी शिफ्ट चल रही थी। इसी बीच तेज धमाका हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई श्रमिक हादसे का शिकार हुए। इस दौरान कंपनी में चीख पुकार मच गई। सभी श्रमिक कंपनी से बाहर भागे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय बाद आग में काबू पा लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस में बिठाकर घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। कुछ लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। जो लोग झुलसे हैं उनमें अधिकतर प्रवासी श्रमिक बताए जैा रहे हैं।

इस अस्पताल में भर्ती कराया गया
आग से झुलसे करीब 23 लोगो को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया हैं। इसमें एक को रोहतक के पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल उनकी विशेष देखरेख में रखा गया। मौके पर एक विशेष टीम बनाई गई है जो इन लोगों की देखरेख कर रही है। अस्पताल प्रशासन का यह भी कहना है कि आंकड़ा बढ सकता है। 

अस्पताल के बाहर ले जाने पर हंगामा
हादसे के बाद जब आसपास के लोग कंपनी में कार्य कर रहे आग झुलसे सभी श्रमिकों को बाहर निकला जा रहा था तभी वहां पर हंगामा हो गया। दरअसल, कंपनी के कुछ कर्मचारी आए और सभी श्रमिकों को फिर कंपनी के अंदर जाने को कहा। तभी आसपास खड़े लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि मौके पर उन्हें इलाज की जरूरत है न कि फिर से कंपनी में जाने की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here