पुलिस से अभद्रता पर सपा विधायक सहित 150 पर मुकदमा दर्ज

यूपी के चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले पुलिस से बदसलूकी करने के आरोप में सपा विधायक (सकलडीहा) प्रभुनारायण यादव और संतोष यादव सहित 150 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बलुआ थाने में  आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 189, 353, 341 और दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जिले के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली पर 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री पहुंचने वाले थे। रविवार को मुख्यमंत्री के चंदौली आने से पहले दोपहर करीब 12:00 बजे चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए चल पड़े।

चहनिया चौराहे पर ही बलुआ थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश की पर वो नहीं रूके। सूचना के बाद सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और रामगढ़ से मात्र दो किमी पहले सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पत्रक देना हो तो यहीं दे दीजिए। लेकिन सपा कार्यकर्ता नहीं माने और जबरदस्ती आगे बढ़ने लगे।

सपा विधायक और सीओ के बीच बहसबाजी

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। लेकिन सपा कार्यकर्ता फिर जमा होकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सीओ अनिरूद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सर में लड़ाने लगे और कहने लगे कि मेरा सिर फोड़ दो। फिर विधायक ने धक्का दिया, सीओ ने भी धक्का दिया।

मामला तू-तू, मैं-मैं पर आ गया। सीओ और विधायक के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बीच बचाव किया। उन्होंने डीएम को फोन कर सीओ को हटाने को कहा। डीएम के आदेश के बाद सीओ को मौके से हटाया गया। तब जाकर सपा कार्यकर्ता माने और एडीएम को पत्रक सौंपकर धरना समाप्त किया। 


सपा विधायक की करतूत का वीडियो
सपा विधायक प्रभुनारायण यादव और सीओ अनिरूद्ध सिंह  के बीच हुई बहसबाजी का वीडियो वायरल हो गया। देश के कई मंत्री और भाजपा नेताओं ने इसी ट्वीट किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि ‘कानून के साथ खेलने वालों पर कार्रवाई होगी।

चंदौली में पुलिसकर्मियों तथा डिप्टी एसपी के साथ अभद्रता व हाथापाई सपा का गुंडों, अपराधियों व माफियाओं वाला चरित्र उजागर करता है। यह नई सपा नहीं यह वही सपा है।’  पूरे प्रकरण में चंदौली पुलिस ने बलुआ थाना में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव व संतोष यादव समय 100 से अधिक नामजद व अज्ञान लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here