भाजपा में शामिल हुए पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत अटवाल

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। 

अटवाल के बेटे इंदर इकबाल हैं भाजपा प्रत्याशी
चरणजीत अटवाल के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल को

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी चुने जाने के एक दिन बाद ही चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 86 वर्षीय चरणजीत अटवाल 2004-09 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर और दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। 

उन्हें शिअद के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बहुत करीबी माना जाता है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ जालंधर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 366221 वोट हासिल करने के बावजूद चौधरी से 19491 वोट से हार गए थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here