सत्ता में आने के बाद सीएम केजरीवाल आम से खास हो गए: आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे पर निशाना साधा है। कहा है कि दिल्ली को छोड़ अब वह गुजरात में तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। वहां की जनता को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली की तरह गुजरात में भी कार्यकर्ताओं के साथ ईमानदार राजनीति की शपथ ले रहे हैं। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल गुजरात में कार्यकर्ताओं के साथ ईमानदारी का शपथ ले रहे हैं। कुछ इसी तरह का शपथ उन्होंने पार्टी बनाते वक्त दिल्ली में भी लिया था, लेकिन जिन बातों का शपथ लिया था उसमें से एक भी बातों पर अमल आज तक नहीं कर सके। शपथ में उन्होंने अपने बच्चों की कसमें खाई थी कि वे ना तो कोई बंगला लेंगे, ना सुरक्षा और ना ही कोई गाड़ी। सत्ता में आने के बाद सभी सुख-सुविधा भोग रहे हैं। सुरक्षा भी ली, बंगला भी और उस बंगला में 21 करोड़ रुपये के स्वीमिंग पूल भी बनवा रहे हैं। आम से वह अब बेहद खास हो गए। दिल्ली के बाद अब झूठे वायदों का शिकार बनाने के लिए अन्य राज्यों में जाल बुन रहे हैं।भ्रष्टाचार खत्म करने वाले मुख्यमंत्री के सबसे करीबी मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अब भ्रष्टाचार के घेरे में हैं। 8 जनवरी 2014 को भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन लांच की गई थी। नंबर भी उन्होंने 011-27357169 जारी किया था। दूसरे कार्यकाल में 5 अप्रैल 2015 को फिर से नया हेल्पलाइन नंबर आया। वह नंबर 1031 था। यह नंबर दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधीन संचालित था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here