कांग्रेस ने भाजपा पर फेसबुक से भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि वह फेसबुक का इस्तेमाल देश में नफरत व फर्जी खबरें फैलाने के हथियार के तौर पर कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति JPC से कराई जाए और फेसबुक व वॉट्सएप पर अंकुश के लिए कानून बनाए जाएं। 

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भारत के लोकतंत्र के साथ एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र जांच कराने की जरूरत है। शुक्रवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता व प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कहा कि समय आ गया है जब फेसबुक के जरिए भाजपा द्वारा घृणा फैलाने व देश की एकता को खतरा पैदा करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से रोका जाए। 

जुकरबर्ग को भी लिखा पत्र
कांग्रेस ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को भी पत्र लिखा और उनसे भारत में फेसबुक और वॉट्सएप के माध्यम से फैलाए जा रही अभद्र भाषा और फर्जी खबरों के आरोपों की स्वतंत्र जांच करने के लिए कहा। गुप्ता ने कहा ‘मैं आपसे फेसबुक इंडिया के कामकाज की आंतरिक जांच करने और निष्कर्षों को जनता के लिए जारी करने का दृढ़ता से आग्रह करता हूं। इस संगठन के प्रमुख के रूप में यह आपकी जिम्मेदारी है कि हमारे लोगों के साथ विश्वासघात करने वालों को उनके कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।’ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here