आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार

मुजफ्फरनगर। चुनाव प्रचार में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा।मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य से कविता, जय समता पार्टी से नील कुमार, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अंकुर, मनुज वर्मा, रेशू शर्मा, शशिकांत और सुनील त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here