कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ आता है नजर: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ नजर आने की बात कही है। वह गुरुवार को अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति है ऐसे में क्या भारत को अपने परमाणु हथियार नष्ट कर देने चाहिए। भारत को कमजोर कर देना चाहिए। राहुल गांधी और कांग्रेस चाहती क्या है। जो परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ नजर आता है।

‘कोई नक्सली मारा जाता है तो कांग्रेसी उसे शहीद कहते हैं’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भारत के पहले सीडीएस विपिन रावत शहीद हुए। तब कांग्रेस ने अपशब्द कहे। जब कोई नक्सल मारा जाता है तो उसे वह शहीद कहते हैं। देश पर इमरजेंसी थोपकर इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया था। उन्होंने कांग्रेस पर दलितों को राजनीति के नाप पर बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित वर्ग के वोट तो कांग्रेस अपना मानती है, लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उन्होंने चुनाव हरवाया। उन्हें पीड़ित और लज्जित किया, क्योंकि वह अनुसूचित जाति से थे।विज्ञापन

‘कांग्रेस का बस चले तो राम मंदिर की जगह बनवा दे मस्जिद’
कांग्रेस ने अपने परिवार के लोगों को भारत रत्न दिया। बाबा साहेब को नहीं दिया। विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार ने बाद में उन्हें भारत रत्न दिया। मोदी सरकार ने बाबा साहेब के जन्म भूमि, शिक्षा भूमि और महापरिनिर्वाण भूमि सहित पंच तीर्थ पर उनके म्यूजियम बनवाए। भाजपा ने संविधान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। नेहरू इंदिरा के वक्त चीन ने अक्साई चिन पर कब्जा किया और पाक अधिकृत कश्मीर बना। जब भारत के पास पाकिस्तान के नब्बे हजार सैनिक बंदी थे। उन्होंने कहा कि देश में शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसकी राम मंदिर बनने पर आंख नम ना हुई हो। कांग्रेस का बस चले तो वह राम मंदिर छुड़वा कर वहां मस्जिद बना दे।

‘कांग्रेस का हाथ लोगों की जेबों तक पहुंचा’
अनुराग ठाकुर ने कहा बाबरी मस्जिद के लिए जहां स्थान दिया गया है। उसे वहां बनाया जाना चहिए। उसे लेकर हमारा कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मरने के बाद भी वसूली टैक्स बरामद करना चाहती है। कांग्रेस का हाथ लोगों की जेबों तक पहुंच गया है। वह कहते हैं कि हम सबकी संपत्ति का सर्वे करवाऐंगे और गहने, मकान, संपत्ति की जांच कर जिसके पास भी ज्यादा संपत्ति है। उसे लेकर अन्य को दे देंगे। अनुराग ठाकुर के संबोधन से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने भी पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here