मुजफ्फरनगर के एक्वाडक्ट कम डीआरबी पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर डीआरबी कम फॉल के जॉली डीवाई की पुनर्रिक्षित पुनर्निर्माण परियोजना के लिए प्राविधानित बजट की धनराशि 1195.10 लाख रूपये परियोजना के अवशेष कार्यों पर व्यय करने के लिए अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में सिंचाई विभाग के विशेष सचिव मुश्ताक अहमद की ओर से 09 सितम्बर को आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि परियोजना पर कास्ट एवं टाइम ओवर रन न हो तथा डुप्लीकेसी न हो। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य कराया जाये।
इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here