मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की गयी गोवर्धन पूजा

मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को गोवर्धन पर्व विधि विधान से मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के लिए जगह-जगह गोवर्धन की आकृति बनाई गई।

गोवर्धन पर गाय की पूजा करने का विशेष महत्व है। खतौली में श्री विश्वकर्मा मंदिर में दोपहर के समय पूजा-अर्चना की गई।

गोवर्धन पूजा की गई।

पंडित राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस दिन विधि विधान से गोवर्धन की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

गोवर्धन पूजा की गई।

नई मंडी गोशाला के कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि गोवर्धन पूजा व गौमाता पूजन शाम छह बजे पंडित द्वारा होगा।

गोवर्धन पूजा की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्यमी भीमसेन कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल और सतीश गोयल होंगे।

सुपरटेक में की गई गोवर्धन पूजा।

वहीं मेरठ 185 स्थानों पर आयोजन होंगे। इनमें से 35 स्थानों पर सामूहिक आयोजन होंगे। बताया गया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर और सुपरटेक आदि स्थानों पर आयोजन किए गए। सुपरटेक में गोवर्धन की खूबसूरत आकृति बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here