बंगाल के राज्यपाल ने किए रामलला के दर्शन, बोले- बंगाल के लोगों के लिए प्रार्थना की

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी ए आनंद प्रभु रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि अयोध्या देश की आध्यात्मिक राजधानी बन चुकी हैं। मैं यहां पर भारत के लोगों के लिए और खासकर बंगाल के लोगों के लिए प्रार्थना करने आया हूं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आम लोगों के साथ ही खास लोगों का भी अयोध्या आना जारी है। अभी तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या आकर रामलला के सामने शीश झुका चुके हैं। हर रोज लाखों लोग अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here