छिंदवाड़ा पहुंचे जेपी नड्डा, कहा- अंधेरा देखा होगा तो उजाले का महत्व समझोगे

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज प्रदेश के दौरे पर हैं। सीधी में सभा करने के बाद अब वे छिंदवाड़ा में सभा करेंगे। जानिए, प्रदेश में क्या चल रहा।   

विपक्ष पर साधा निशाना
पहले राजनीति होती थी धर्म को लेकर, इलाके को लेकर, अगड़े-पिछड़े की होती थी। भाई से भाई को लड़ाने का काम करता थी कांग्रेस। अब विकास की बात पर राजनीति हो रही है। मोदीजी ने तस्वीर बदली है। लोग विकास से जुड़ना चाहते हैं। अब न धर्म के आधार पर, न जाति के आधार पर, न ही वोट बैंक की पॉलिटिक्स के आधार, अब राजनीति हो रही है तो विकासवाद की हो रही है। रिपोर्ट का्ड की राजनीति हो रही है. आपने देखा होगा कि विपक्ष बौखलाया हुआ है। वे नए-नए तरीके से समाज को विघटित करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी-अभी इंडी गठबंधन ने आवाज उठाई कि जातिगत जनगणना होना चाहिए। भाजपा इसके विरोध में नहीं हैं, पर उनका मकसद जातियों में बांटना है। 

मोदी शासन में बदली है देश की स्थिति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने वीरांगनाओं के नमन कर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने मप्र के दो रूप देखे, एक रूप वो था, जिसमें इस इलाके के नेता नेतृत्व किया। तब बीमारू राज्य था। आज मुझे खुशी है यही बीमारू राज्य 20 साल के भाजपा के राज्य में अग्रणी राज्य बन गया। इस राज्य को बढ़ाने में भारत सरकार ने, पीएम मोदी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसको आगे बढ़ाया है। जब मैं ये बात करता हूं तो देखें कि 2014 के पहले की देश की तस्वीर देखें। जब तक आपको अंधेरे का अंदाजा नहीं होगा, तब तक उजाले का महत्व नहीं समझेंगे। जब तक विनाश नहीं देखा, तब तक विकास समझ नहीं आया। जब तक आपने अमावस की काली रात नहीं देखी, पूरमासी का महतव समझ नहीं आता। पहले आए दिन घोटाले होते थे। आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं। नीतियां एयरकंडीशंड रूम में बना करती थीं। जिसे हकीकत से कोई लेना देना नहीं था। विकास से कोई वास्ता नहीं था। किसान आत्महत्या करते थे। युवाओं को भटकते देखा। हमने दस साल मोदीजी के भी देखे। ये दस साल विकास के थे, ये दस साल हमने किसानों को मजबूत होते देखा, महिलाओं का सशक्तिकरण होते देखा।   

गाड़ियां ले जाने की नहीं थी परमिशन
नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई। 50 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ ग्वालियर से भोपाल के लिए निकले मितेंद्र दर्शन सिंह के काफिले को पुलिस ने रोका। पुलिस ने कहा कि आचार संहिता में बगैर परमिशन के इतनी गाड़िया नहीं ले जा सकते। इस बात पर मितेंद्र और पुलिस अफसरों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान पुलिस ने वीडियो भी बनाये और लेकिन बाद में नरम पड़ गई। मितेंद्र ने सीएसपी के पैर छुए तो उन्होंने कहा मेरे नहीं अपने माता-पिता के पैर छुआ करें, नमस्कार तक ठीक है।  

जवान को आदेश, जहां गोली चले वहीं भून डालो
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- 10 साल पहले पाकिस्तान जब पुंछ में गोली चलता था तो वो नगरोटा सेंटर पर रिपोर्ट करते थे। नगरोटा चंड़ी मंदिर को रिपोर्ट करता था और चंड़ी मंदिर दिल्ली में रिपोर्ट करता था और वहां से आदेश आता था अभी रुको, अभी रुको। जब से मोदीजी पीएम बनें हैं, आपके यहां से गए हुए जवान को आदेश है, जहां गोली चले वहीं भून डालो। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा की घटना तो देश के पीएम ने खुले मंच से कहा- पाकिस्तान तुमने गलती कर दी है, खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा। 10 दिन के अंदर एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जितने हमारे खिलाफ चल रहे थे सभी को ध्वस्त कर दिया। देश हर दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। इसलिए ये नारा सही है अबकी बार 400 पार।

अब मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है
जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले गणेशजी भी चाइना से आते थे। अब आप जो गणेशजी लाकर दिवाली पर लाकर पूजा करते हैं, वो भारत में बन रहे हैं। आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट में ढाई गुना की वृद्धि कर गया है। 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। पहले आपके पास मेड इन चाइना का मोबाइल होता था और अब आपके मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है है। पीएम मोदी ने हर दृष्टि से विकास को आगे बढ़ाया है।

अब बांटने की राजनीति नहीं चलेगी 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा-  पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब वोट बैंक और लोगों को लोगों को बांटने की राजनीति नहीं चलेगी, अब विकास की राजनीति होगी। बताना होगा आने क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को बांटकर राजनीति की जाती थी।

सीधी में सभा संबोधित कर रहे जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सीधी के बहरी सिंहावल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में सभा करने आए हैं। सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है।  

महादेव के दर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उ प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और फिर जनसंपर्क की शुरुआत की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here