इक्वेटोरियल गिनी ने 16 भारतीय नाविकों को हिरासत में लिया

तेल ढोने वाली जहाज- MT Heroic Idun पर काम करने वाले 16 भारतीय नाविकों को पिछले 80 दिनों से भी अधिक समय से इक्वेटोरियल गिनी ने “अवैध रूप से” हिरासत (Equatorial Guinea detained Indian Sailors) में ले रखा है. 26 सदस्यीय चालक दल में शामिल ये भारतीय 14 अगस्त से ही मध्य अफ्रीका के पश्चिमी तट पर बसे इस देश में हिरासत में हैं. भारतीय नाविकों के अलावा इस जहाज के क्रू मेंबर्स में श्रीलंकाई मूल के 8 नाविक जबकि फिलीपींस और पोलैंड से एक-एक सदस्य हैं.

80 से अधिक दिनों से हिरासत में हैं ये नाविक

क्रू मेंबर्स (चालक दल) के अनुसार, उनके जहाज को 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय जल पर इक्वेटोरियल गिनी के नौसेना जहाज ने पकड़ लिया था, नौसेना की निगरानी में उन्हें लुबा बंदरगाह लाया गया था और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गयी थी.

इस जहाज को नाइजीरिया के कहने पर गिरफ्तार किया गया.

क्या हुआ था?

प्लान के अनुसार MT Heroic Idun जहाज को 8 अगस्त को नाइजीरिया के AKPO टर्मिनल में कच्चे तेल का माल लोड करना था, लेकिन टर्मिनल निर्देशों के अनुसार लोडिंग करने के ऑपरेशन में देरी हुई और इस जहाज ने नाइजीरिया में कोई ऑपरेशन नहीं किया.

8 अगस्त की ही शाम, एक अज्ञात क्राफ्ट ने जहाज से संपर्क किया और खुद को नाइजीरियाई नौसेना बताते हुए उन्हें साथ आगे के लिए कहा. हालांकि MT Heroic Idun जहाज का चालक दल उस अज्ञात क्राफ्ट को पहचान नहीं सका क्योंकि रात हो चुकी थी और उस क्राफ्ट में ऐसा सिस्टम चालू नहीं था जिससे कि उसकी ऑटोमेटिक पहचान हो सके.

चालक दल को बाद में बताया गया कि यह नाइजीरियाई नौसेना की कार्रवाई का सामान्य तरीका नहीं था और उस अज्ञात क्राफ्ट को किसी भी अनधिकृत आदेश का पालन नहीं करना चाहिए था. यहां तक ​​कि AKPO टर्मिनल के सुरक्षाकर्मी भी उस अज्ञात क्राफ्ट की सकारात्मक पहचान नहीं कर सके थे.

ऐसी स्थिति में चालक दल की सुरक्षा के डर को देखते हुए भारतीय नाविकों वाली जहाज को फुल स्पीड से वहां से बाहर ले जाया गया. लेकिन अगले दिन, 9 अगस्त को, चालक दल को यह सूचना मिली कि दरअसल वह अज्ञात क्राफ्ट नाइजीरियाई नौसेना का ही थी.

तीन दिन बाद भारतीय नाविकों सहित जहाज को इक्वेटोरियल गिनी के नौसेना जहाज ने गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here