19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

पश्चिम बंगाल75.66
बिहार54.14
जम्मू कश्मीर35.75
झारखंड63.14
मध्य प्रदेश68.01
महाराष्ट्र52.49
ओडिशा62.96
तेलंगाना61.16
उत्तर प्रदेश56.35
आंध्र प्रदेश68.04

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने मतदान किया। बीआरएस अध्यक्ष राव ने कहा, '65-70 प्रतिशत मतदान तो कम से कम होना ही चाहिए।'

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य9 बजे तक मतदान %11 बजे तक मतदान
 % 
आंध्र प्रदेश9.0523.10
बिहार10.1822.54
जम्मू कश्मीर5.0714.94
झारखंड11.7827.40
मध्य प्रदेश14.9732.38
महाराष्ट्र6.4517.51
ओडिशा9.2323.28
तेलंगाना9.5124.31
उत्तर प्रदेश11.6727.12
पश्चिम बंगाल15.2432.78

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, '400 पार तो आप बोलते-बोलते चुप हो गए। प्रधानमंत्री की सभा में जितनी भीड़ की चर्चा हो रही है उतने लोग तो बिहार में जेसीबी की खुदाई देखने आ जाते हैं। अगर प्रधानमंत्री को बिहार की सड़कों पर आना पड़ा तो ये अपने-आप में सबसे बड़ा जनमत सर्वेक्षण है कि पीएम मोदी आप बिहार में हार रहे हैं।'

औरंगाबाद लोकसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने मतदान किया। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए सरकारें बदलती रहनी चाहिए। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष आवश्यक है, अगर एक ही सरकार बार-बार आती रही तो वह जनता को हल्के में लेने लगती है। अगर सरकार बदलती है तो विपक्ष चुस्त रहता है और जनता के हित में काम करता है।'