कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तके 65.69 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। अंतिम आंकड़ा आना बाकी है। इसके साथ ही राज्य में उतरे 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 13 मई को पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना।

तीन जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग रामनगरम जिले में हुई। जिले में इस बार 78.22 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद चिक्कबल्लपुर में 76.64% और बंगलुरु ग्रामीण में 76.10% मतदान हुआ।
सबसे कम मतदान
शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम मतदान बीबीएमपी साउथ में जिले में हुआ। यहां 48.63 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद बीबीएमपी साउथ में 50.02% और बीबीएमपी सेंट्रल में 50.10% मतदान दर्ज किया गया।
किस जिले में कितना मतदान
| जिला | कुल मतदान % |
| बीबीएमपी सेंट्रल | 50.10 |
| बीबीएमपी नार्थ | 50.02 |
| बीबीएमपी साऊथ | 48.63 |
| बागलकोट | 70.04 |
| बंगलुरु ग्रामीण | 76.10 |
| बंगलुरु शहर | 52.19 |
| बेलगावी | 67.44 |
| बेल्लारी | 67.68 |
| बीदर | 61.93 |
| बीजापुर | 62.54 |
| चामराजनगर | 69.31 |
| चिक्कबल्लपुर | 76.64 |
| चिकमंगलूर | 72.06 |
| चित्रदुर्ग | 70.74 |
| दक्षिण कन्नड़ | 69.88 |
| दावणगेरे | 70.71 |
| धारवाड़ | 62.98 |
| गादग | 68.30 |
| गुलबर्गा | 57.99 |
| हासन | 74.67 |
| हावेरी | 73.25 |
| कोडागू | 70.46 |
| कोलार | 72.23 |
| कोप्पल | 70.49 |
| मंड्या | 75.90 |
| मैसूर | 67.99 |
| रायचूर | 63.87 |
| रामनगरम | 78.22 |
| शिमोग्गा | 70.43 |
| तुमकुरु | 75.24 |
| उडुपी | 73.80 |
| उत्तर कन्नड़ | 68.06 |
| विजयनगर | 71.10 |
| यादगीर | 59.25 |
2018 में कितना हुआ था मतदान?
2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 72.10% वोटिंग हुई। इसमें 72.68% पुरुषों, 71.53% महिलाओं और 10% थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने वोट डाला। 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। पार्टी को कुल 36.22 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई। हालांकि, उसका मत प्रतिशत भाजपा से ज्यादा 38.04 प्रतिशत रहा। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की। उसे कुल 18.36 फीसदी वोट मिले।
इन सीटों पर 2018 में सबसे ज्यादा वोट पड़े
2018 में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग होसकोटे सीट में दर्ज की गई थी। यहां कुल 90.33 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद श्रीनिवासपुर में 89.56% और मेलूकोटे में 89.50% मतदान हुआ था।
इन सीटों पर 2018 में सबसे कम वोट पड़े
पिछले चुनाव में सबसे कम वोटिंग बोम्मनहल्ली सीट में हुई थी। यहां 47.22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद दसरहल्ली सीट पर 48.07 फीसदी मतदान हुआ था। सीवीरमण नगर 49.07% में वोटिंग हुई थी। जो सबसे कम मतदान वाली सीटों में तीसरे नंबर पर थी।