बंगाल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज जब्त

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया। बिहार के रहने वाले कथित पाकिस्तानी जासूस के पास से संवेदनशील दस्तावेज जब्त भी किए गए। जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। घंटों पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली थीं।

उन्होंने बताया कि उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया संचालक को भेजी थीं। कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी व्यक्ति पहले दिल्ली में रहता था। उस व्यक्ति को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here