चेन्नई। तमिलनाडु में चुनावी हलचल के बीच बीजेपी राज्य अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। बयान में उन्होंने अभिनेता और नेता विजय पर टिप्पणी करते हुए अभिनेत्री त्रिशा का भी जिक्र किया।

क्या कहा नागेंद्रन ने?
नागेंद्रन ने विजय पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे उन पर दया आती है। उन्हें अनुभव की कमी है। पहले उन्हें त्रिशा के घर से बाहर आना चाहिए और अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने चाहिए।” विजय और त्रिशा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

त्रिशा का जवाब
त्रिशा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा, “Disrespect should and always will be called out” यानी ‘अपमान को हमेशा उजागर किया जाएगा।’

उनके वकील नित्येश नटराज ने कहा कि त्रिशा किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हैं और हमेशा अपने काम और पेशेवर पहचान पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।

बीजेपी नेता की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद नयनार नागेंद्रन ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को दुख पहुंचाना नहीं था। वहीं, DMK और अन्य राजनीतिक दलों ने इस बयान की आलोचना की। DMK सांसद कनिमोझी NVN सोमू ने कहा कि किसी नेता की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

पार्टी में समर्थन
बीजेपी के विजयधरनी नागेंद्रन ने अपने वरिष्ठ नेता का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल DMK ने राजनीतिक लाभ के लिए उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा, “DMK महिलाओं को बदनाम करती है और परेशान करती है। जब मैंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की, तब भी DMK ने मेरे बारे में गलत बातें फैलाई।”