जम्मू: पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, किया उपराज्यपाल कार्यालय का घेराव

जम्मू शहर में पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी उपराज्यपाल कार्यालय घेराव करने के लिए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरीकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की।  कर्मचारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।

कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उन पर हल्का बल प्रयोग भी किया और उनके कुछ साथियों को पुलिस ने पकड़ा भी है। इसे लेकर वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि जम्मू में 22 हजार और कश्मीर 10 हजार के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं।  वे लंबे समय से सरकार से उनकी समस्याओं को हल करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अब तक इन्हें हल नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here