झारखण्ड: रक्षा शक्ति विवि के समारोह में 15 स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पहला दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुलपति पीआरके नायडू ने की। विवि के पहले दीक्षा समारोह में कुल 15 छात्र छात्राओं को 09 विभिन्न कोर्सेस के लिए गोल्ड मेडल दिया गया। समारोह में 2016 से लेकर 2020 तक के सत्र के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। जिसमें कुल छात्रों की संख्या 549 रही।

दीक्षा समारोह को संबोधित करते कुलपति पीआरके नायडू ने कहा कि यह हम सबों के लिए गर्व का समय है कि यहां के इतने सारे बच्चों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां मिल रहीं हैं। यहां से डिग्री मिल जाने के बाद पढ़ाई का सफर जारी रखना होगा। ताकि हमारा और विवि का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर लहरा सके। आज हमें नई पहचान बनाने का अवसर मिला है। यहां से पास आउट होने के बाद और भी मंजिल तय करना बाकी है।

कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी क्योंकि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। ईमानदारी से आगे बढ़ना होगा और यह तभी संभव है जब हमें अपना विजन पता होगा। 40 साल पहले मैं भी आपकी तरह ही था लेकिन लगातार संघर्ष करता गया और आज आपको मेडल देने के लायक बना सका। आज बच्चे हायर स्टडी की ओर न जाकर शॉर्टकट रास्ता अपनाते हैं। मास्टर्स डिग्री करने के बाद पीएचडी में जरूर रजिस्ट्रेशन कराएं। हायर स्टडी में बहुत संभावनाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here