झारखण्ड: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुदको लगाई फांसी

झारखंड के हजारीबाग में दो बड़ी घटनाएं हुईं हैं। पहली वारदात विष्णुगढ़ इलाके में हुई। इसमें एक व्यक्ति ने पहले अपने पत्नी की हत्या कर दी। फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं बरही थाना अंतर्गत करसो के समीप बस व ट्रेलर की टक्कर में 7 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

महिला का शव।

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मडमो पंचायत के डुमरिया टांड में शनिवार की सुबह महेश तुरी ने कुल्हाड़ी से मारकर अपने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर पेड़ से लटक गया। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मरने वाला व्यक्ति को नशे की लत थी। इस कारण परिवार में अक्सर विवाद होता था। मरने वाले पति-पत्नी के 4 बच्चे हैं। इसमें से 2 लड़कियों का विवाह हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here