कांकेर: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकांउटर में दो जवान घायल

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। जवानो के वापस आने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही है। जवान लगातार इस क्षेत्र में एंटी नक्सल आपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here