राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोटा जिले के कनवास कस्बे में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज की घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वहीं कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिले के कनवास कस्बे में पुलिस ने लाठियां भाजी। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता कनवास के चमन चौराहे पर धरने पर बैठ गए। राजस्थान सरकार की ओर से किसानों की कर्ज माफी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हीरालाल नागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरा मोहल्ला में राहुल गांधी को ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस ने इनको समझाया पर भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। बाद में भाजपा कार्यकर्ता कनवास के चमन चौराहे पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए।

पूर्व विधायक हीरालाल नागर, प्रधान जयवीर सिंह उपप्रधान ओम नगर, ओडिशा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना, जिला महामंत्री नारायण मित्तल, जिला महामंत्री ललित शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक हीरालाल नागर का कहना है कि लाठीचार्ज में 10 से 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनमें से दो को हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्हें भी हाथ में चोट आई है। इधर कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here