मध्य प्रदेश: पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ रहा है बाघों का कुनबा

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। वहां 70 से अधिक बाघ हो गए हैं। ऐसे में 543 वर्ग किमी का कोर एरिया कम पड़ रहा है और वह बफर ज़ोन में दिख रहे हैं। शुक्रवार को तीन बाघ पन्ना-सिमरिया रोड पर चहलकदमी करते नजर आए। लोगों ने इन्हें वीडियो में कैद किया और यह वीडियो अब सामने आया है। 

पन्ना टाइगर रिजर्व में 543 वर्ग किमी का कोर एरिया है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के मुताबिक यह इलाका 35 बाघों के लिए परफेक्ट है। इससे अधिक होने पर बाघ बाहर मूवमेंट कर रहे हैं। दरअसल, इसी वजह से बफर ज़ोन में बाघों का मूवमेंट बढ़ गया है। पन्ना-सिमरिया रोड पर तीन बाघ साथ में नजर आए हैं। यह बाघ अपना इलाका तलाश रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here