महाराष्ट्र: उद्योगपति सायरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत

उद्योगपति सायरस मिस्त्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ।

घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी।

पालघर पुलिस अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here