मुर्शिदाबाद में ममता ने करा दिया हमला


पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मंच से मुसलमानों को भड़काने के परिणामस्वरूप रामनवमी (17 अप्रैल) को मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा पर एक मस्जिद की छत से ईंट पत्थरों से हमला कर दिया गया। मौहल्ला शक्तिपुर पहुंचते ही मस्जिद व आसपास के घरों की छतों पर इक्कट्ठे किये गए पत्थरों व ईंटों के फेके जाने से शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के पास की गलियों से निकली भीड़ ने जलूस पर बम भी फेंके। 29 लोग लहूलुहान हो गए।

शोभा यात्रा के साथ चल रही पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ कर पत्थरबाजों को तितर-बितर किया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। ममता बनर्जी कई दिनों से उत्तेजक भाषण देकर मुसलमानों को भड़का रही थीं। कूचबिहार की चुनावी सभा में ममता ने मंच से कहा कि शांतिप्रिय मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए हिन्दू जलूस निकालते हैं। आप शान्ति बनाये रखना। दंगाई ममता का इशारा समझ गए।

रामनवमी का जलूस देखते ही निहत्थे रामभक्तों पर धावा बोल दिया गया क्योंकि पत्थरबाजों व बमबाजों को यह पता था कि ममता की पुलिस उन्हें रोकने या पकड़‌ने को मस्जिद में नहीं घुसेगी। जहां एक ओर 29 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने एक भी पत्थरबाज को नहीं पकड़ा। गौरतलब है कि हमले के 10 से अधिक वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें मस्जिद की छत से पथराव करने वालों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। ममता और उसके चहेतों की गुण्डागर्दी सारी हदें पार कर चुकी है। देखना है इसका अंजाम क्या निकलता है।

गोविन्द वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here