मंडी: चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाल-बाल बची जानें, तीन घायल

मंडी-कोटली-जालंधर एनएच पर लागधार के पास चलती कार में बुधवार देर शाम पहाड़ी से पत्थर गिर गया। घटना में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोह घायल हो गए। कोटली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कार सवार कोटली से सताहन अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच लागधार के पास पहाड़ी से कार के ऊपर पत्थर गिर गया। घटना का पता चलते ही घायलों उपचार के लिए कोटली अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया।

108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को मंडी पहुंचाया गया। पत्थर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार की छत पूरी तरह पिचक गई है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि घटना में घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here