मथुरा: ट्रेनी विमान की यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित

मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस पर एक दो सीट वाले ट्रेनी विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके लिए दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि लैंडिंग के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया। विमान के पायलट और को-पायटल सुरक्षित हैं।

यमुना एक्सप्रेस पर थाना नौहझील के निकट उस समय कौतूहल पैदा हो गया, जब एक निजी विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दो सीट वाले विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यह लैंडिंग कराई गई। 

इससे पहले एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन पुलिस ने रोक दिया। सकुशल लैंडिंग होने से पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि इस विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी और यह नारनौल जा रहा था। विमान की लैंडिंग की सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने लोगों को विमान के पास जाने से रोका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here