कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन:CM मनोहर लाल के आवास का घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

पंजाब यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उन्हें रोकने की भरसक कोशिश की। इस समय दोनों तरफ से बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़े हैं, वहीं पुलिस उन्हें रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है। लेकिन कार्यकर्ता बेकाबू हो गए।

आखिरकार वे बैरिकेडिंग तोड़कर सेक्टर 3 में हरियाणा निवास की ओर बढ़े लेकिन पुलिस यहां लाचार नजर आई। कार्यकर्ताओं पर सेक्टर 2-3 के चौक पर फिर से वाॅटर कैनन बरसाए गए। आखिरकार पुलिस इन सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन ले गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसान चुपचाप दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए, बैरिकेडिंग की, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले फेंके, सड़कें तक खोद दी, जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here