मुज़फ्फरनगर: रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 71 लोग भाजपा में शामिल

UP में रामपुर, मैनपुरी, खतौली उपचुनाव से पहले RLD यानी रालोद को बड़ा झटका लगा है। रालोद से पूर्व विधायक रहे सुदेश वर्मा, रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुराने नेता चौधरी यशवीर सिंह समेत कुल 71 लोगों ने रविवार को BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यशवीर सिंह को मेरठ सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

कुल 71 लोगों ने थामा भाजपा का हाथ
रालोद छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों में बड़े नाम मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, बागपत से रालोद के वेस्ट यूपी सचिव भोपाल सिंह गुर्जर, संजय जाटव, बुलंदशहर से स्व. चौधरी अजीत सिंह की रिश्तेदार नेहा सिरोही वर्तमान में रालोद महिला विंग की क्षेत्रीय अध्यक्ष थी। मुकेश चरला और डॉ. ईश्वर चंद सागर पूर्व छात्र संघ महांत्री शामिल हैं।

अन्य लोगों ने भी ली सदस्यता

रालोद, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोग

रालोद, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोग

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यशवीर सिंह के साथ रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गजों को भाजपा में शामिल किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह का है। यशवीर सिंह अपने कई दिग्गज साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनके साथ मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहा सिरोही, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जाटव आदि को भाजपा ज्वाइन कराई।

20 सालों से यशवीर रालोद में रहे

रालोद, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोग

रालोद, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोग

चौधरी अजित सिंह के वफादार और सबसे करीबी वेस्ट यूपी में चौधरी यशवीर सिंह को माना जाता था। वह उनके समय में सिवालखास विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लड़े, हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यहीं, नहीं वह लंबे समय तक मेरठ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

टिकट न मिलने से थे नाराज
चौधरी यशवीर सिंह लंबे समय से रालोद में सक्रिय थे। विधायक की चुनाव भी पार्टी टिकट पर लड़ा, लेकिन 2022 के चुनाव में रालोद, सपा ने गठबंधन से चुनाव लड़ा। ऐसे में उन्हें टिकट नहीं मिला। इस चुनाव के बाद से ही वो खुद को हाशिये पर महसूस कर रहे थे। इसलिए रविवार को यह निर्णय लेते हुए पार्टी बदल ली। वहीं यशवीर सिंह का जाना पश्चिमी यूपी में रालोद को भारी पड़ेगा।

भाजपा में शामिल हुए, नेताओं के प्रोफाइल…
1 – यशवीर सिंह पुत्र स्व सतपाल सिंह ग्राम – छान्शिया सरधना
राजनीतिक एवं सामयिक उपलब्धि – निरन्तर लगभग 10 वर्ष तक जिला अध्यक्ष, रालोद, मेरठ के दायित्व पर रहे। कई वर्षों मेरठ मण्डल अध्यक्ष, रालोद (भरत कमिश्नरी के दायित्व पर रहे। कई वर्षों तक क्षेत्रीय अध्यक्ष, रालोद (मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल) के दायित्व पर रहे। वर्तमान में रालोद, उप्र के संगठन मन्त्री के दायित्व पर है। इसी बीच वर्ष 2012 विधान सभा व वर्ष 2017 विधान सभा, सिवालखास का चुनाव रालोद के सिंबल पर लदे जिसमे काफी कम अन्तराल से चुनाव हारे।

2 – भोपाल सिंह गुर्जर पुत्र स्वर्गीय मामचन्द गुर्जर ग्राम व पोस्ट पांचली खुर्द, बागपत रोड
राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धि – वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक उम्र ब्लाक प्रमुख / प्रमुख का दायित्व रहा। कई वर्षों तक पश्चिमी उ०प्र० सचिव रालोद का दायित्व रहा। कई वर्षों तक पश्चिमी उ०प्र० महासचिव, रालोद का दायित्व रहा। कई वर्षों तक मेरठ मण्डल अध्यक्ष, रालोद मेरठ कमिश्नरी का दायित्व रहा। कई वर्षों तक प्रदेश महासचिव उ०प्र०, रालोद का दायित्व रहा। वर्तमान में क्षेत्रीय संगठन महासचिव, हस्तिनापुर क्षेत्र (मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल) का दायित्व है।

3 – संजय जाटव पुत्र मास्टर कालू राम जाटव ग्राम अगवानपुर जिला मेरठ
राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धि – ग्राम प्रधान अगवानपुर जिला मेरठ के दायित्व पर रहे। 2005 से वर्ष 2005 से वर्ष 2010 तक सदस्य जिला पंचायत के दायित्व पर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रालोद 2005 मेरठ जिसमें बसपा प्रत्याशी राजबाला गौतम से मात्र एक वोट से हारे। कई वर्षों तक जिला अध्यक्ष युवा रालोद के दायित्व पर रहे। पश्चिमी उ०प्र० युवा रालोद उपाध्यक्ष के दायित्व पर रहे। उ०प्र० युवा रालोद सचिव के दायित्व पर रहे। वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ मेरठ मंडल (सहारनपुर एवं मेरठ मण्डल) के दायित्व पर है।

4 – नेहा विरोही पत्नी नवीन सिरोही (स्व० चौ० अजीतसिंह जी की निकट रिश्तेदार है। ग्राम सदैपुर बुलन्दशहर
राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धि – राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा हरित प्रदेश आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रालोद (नारी शक्ति संगठन) के दायित्व पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here