मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का पंडित उमादत्त शर्मा के निवास पर पंहुचने पर बाह्मण सभा तथा वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर त्रिलोक ने त्यागी तथा बाह्मण समाज के लोगों से मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान और बिजनौर से चंदन चौहान को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा समाज जागरुक समाज है, हमारे लिए जात पात से बढ़कर देश है, ओर इस समय देश को मोदी-योगी और जंयत चौधरी की आवश्यकता है किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए और भाजपा रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों को अधिक से अधिक वोट देकर चुनाव जिताना चाहिए।
इस अवसर पर बाह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषचन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष बिष्णु दत्त शर्मा, पं बौद्ध राम शर्मा, साहब सिंह शर्मा, वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के जिलाध्यक्ष चौधरी देवीसिंह सिंभालका, महामंत्री बृजबीर सिंह, एडवोकेट प्रशांत शर्मा, मास्टर सुरेन्द्र शर्मा, चौधरी रामपाल सिंह, मांडी रामनिवास पाल, प्रदेश महामंत्री रालोद संजय सेन, सतेन्द्र सिंह मास्टर आदि बडी संख्या में त्यागी बाह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।