नीट और जेईई एग्जाम 2021: 30 फीसदी कम हुआ सिलेबस, 75% मार्क्स की अनिवार्यता भी खत्म

जेईई मेंस 2021 {JEE Mains 2021} और नीट 2021 {NEET} की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय शिक्षामंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ किया है कि इस साल जेईई मेन्स, जेईई एडवांस्ड और नीट का सिलेबस कम होगा। पूरे पाठ्यक्रम में करीब 30 फीसदी कम सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। इस खबर ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है, दरअसल फिजिकल क्लासेस नहीं होने के कारण कई राज्यों में छात्रों के सिलेबस पूरे नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि सीबीएसई बोर्ड के लिए इस बार छात्र जितना सिलेबस की पढ़ाई कर रहे हैं, उनमें से ही NEET, JEE 2021 &  JEE Advanced 2021 {जेईई एडवांस्ड} में सवाल होंगे। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने आधिकारिक तौर पर जेईई मेंस (JEE Mains 2021) में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक होने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंकों की पात्रता मानदंड को खत्म किया है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी के चलते छात्रों को हुई परेशानियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के चलते लंबे समय तक बच्चों के फिजिकल क्लासेस नहीं चल सके। 

इससे पहले केंद्रीय शिक्षामंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव वेबिनार के जरिए देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों से बात की। वेबिनार से पहले, डॉ. निशंक ने सीबीएसई परीक्षा की तारीखों और जेईई मेंस 2021 की परीक्षा तिथियों का ऐलान किया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं &12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 10 जून 2021 के बीच होगी। जबकि 2021 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। सीबीएसई के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे। 

बता दें कि इस साल से  JEE Main  {जेईई मेन 2021} चार सत्रों – फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। राहत की बात ये कि छात्र सभी सत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र के लिए पंजीकरण विंडो फिलहाल खुला हुआ है। छात्र JEE Main 2021 परीक्षा के लिए 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2021 फरवरी सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित किये जाएंगे। वहीं छात्रों को NEET 2021 परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here