परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के महासचिव नियुक्त, गुलजार इंदर चहल बने कोषाध्यक्ष

मुख्यमंत्री बदलने के बाद कांग्रेस ने पंजाब में पार्टी संगठन को विस्तार देना शुरू कर दिया है। विस्तार भी पार्टी के अंदरूनी समीकरणों के साथ चुनावी गणित को साधने की कोशिश दिख रहा है। कांग्रेस ने अमङ्क्षरदर ङ्क्षसह के पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कुछ महीने पहले उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक परगट ङ्क्षसह को अब प्रदेश इकाई का महासचिव नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने परगट ङ्क्षसह और योगेंदर पाल धींगरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्ति करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इनके साथ ही, गुलजार इंदर चहल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी बताया जा रहा है। जिन दिनों सिद्धू अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे, परगट पहले विधायक थे, जिन्होंने उनका साथ दिया। सिद्धू और परगट की लगातार की बयानबाजी ने ही अमरिंदर की स्थिति पार्टी हाईकमान की नजर में कमजोर करने का काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here