न्यायपालिका के समक्ष समस्याओं का अंबार, शीघ्र हल निकले: सीजेआई रमन

प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन ने शनिवार को कहा कि न्यायपालिका बारहमासी समस्याओं से जूझ रही है। यदि न्यायपालिका की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं किया गया तो उनके उत्तराधिकारियों को भी इससे जूझना होगा। इसके साथ ही उन्होंने देश में न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। 

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में नागरिक सम्मान के मौके पर जस्टिस रमण ने कहा कि देश की अदालतों में 4.60 करोड़ केस लंबित हैं। यह भारत जैसे बड़े देश के लिए बहुत ज्यादा नहीं है, जिसकी आबादी करीब 150 करोड़ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here