PM मोदी बोले- पंडित दीनदयाल ने की थी नेहरू सरकार की नीतियों की आलोचना

राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बीजेपी सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह हमें हमेशा प्रेरणा देते रहे हैं। आज भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं और आगे भी रहेंगे। जहां भी मानवता के कल्याण की बात होगी उनका एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने की नेहरू सरकार की नीतियों की आलोचना थी।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, ‘‘दीनदयाल जी का जीवन और उनका मिशन हम सभी को प्रेरणा देता है। उनकी पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को मैं भाजपा सांसदों को संबोधित करूंगा।” 

भाजपा उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाती है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी थे। वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी थे। भारतीय जन संघ ही बाद में जाकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में अस्तित्व में आया। उन्हें भाजपा का पितृपुरूष भी कहा जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here