रोहतक में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

बिजली निगम के सब अरबन सब डिवीजन के एसडीओ ने बताया कि शनिवार सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन चांदी के साथ 33 केवी भगवतीपुर और निडाना लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस अंतराल में आईडीसी एक और दो, भगवतीपुर, निडाना, टिटौली, सिसरौली, घरौंठी, सिंहपुरा खुर्द, गिरावड़ गांव में बिजली कट रहेगा।

सिटी सब डिवीजन नंबर दो के एसडीओ राजसिंह सिंहमार ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 11 केवी देवी विहार फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस अंतराल में जनता काॅलोनी, वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज, हरी सिंह काॅलोनी, अमृत काॅलोनी, जनता काॅलोनी, सुनारियां चौक, देवी विहार एरिया में बिजली कट रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here